January 13, 2026

National crime today

No.1 News Portal of India

मंत्री की पहल से काशी रवाना की गई की गई किसान यात्रा

Spread the love

जिलाध्यक्ष व पूर्व जि पं सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी जी अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा पर भेज रही हैं। जगदीशपुर विधानसभा के हलियापुर मंडल भाजपा कार्यालय से काशी चला किसान यात्रा की शुरूआत केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि श्री विजय गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसानों को तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर श्री विजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने सम्मानित किया और लन्च पैकेट देकर काशी के लिए रवाना किया दीदी स्मृति ने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनों से मुलाकात के बीच किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में यात्रा पर गए किसानो को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। काशी में किसानों को साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का सौभाग्य भी मिलेगा। उक्त अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह पूर्व प्रमुख रविन्द्र सिंह जिला महामंत्री सुधांशू शुक्ल राकेश त्रिपाठी रामप्रसाद मिश्र राजू सिंह विषुव मिश्र दयाशंकर यादव हिन्देश सिंह कृष्ण कुमार यादव,पूर्व जि पं सदस्य  राकेश विक्रम सिंह समेत सैकड़ो गणमान्य लोग व किसान मौजूद थे।