प्रदेश भर के समूह की महिलाओ से की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्ता

🚨 सिंहपुर BMM भूपेन्द्र सिंह ने समूह की महिलाओं प्रेरित किया और आज सभी ने मा. मुख्यमंत्री जी को सुना|
🚨अमेठी के ब्लाक सिंहपुर मे समूह की महिलाओ ने माननीय मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना |
NCT अमेठी| मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े 40,000 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड तथा 2606 समूहों को कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड की कुल धनराशि रुपया 88 करोड़ 66 लाख के ऑनलाइन हस्तांतरण तथा अनुपूरक पुष्टाहार के उत्पादन व आपूर्ति के सापेक्ष फतेहपुर एवं उन्नाव की महिलाओं को प्रति इकाई रुपया 45 लाख 60 हजार के चेक वितरण एवं लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक निष्पादन में जुड़े हुए मिशन मुख्यालय, जिला मिशन प्रबंध इकाई तथा ब्लॉक मिशन प्रबंध इकाई के समस्त साथियों का तथा संकुल संघ, ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई समस्त दीदी का मिशन हार्दिक अभिनंदन करता है| आप सभी को कार्यक्रम की सफलता की शुभ संध्या पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं|