February 6, 2025

National crime today

No.1 News Portal of India

अमेठी: सपा संरक्षक की पुत्रवधू का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत| आदिशक्ति पीठ माँ अहोरवा भवानी के दरबार मे टेका मत्था

Spread the love

सपा संरक्षक की पुत्रवधू का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आदिशक्ति पीठ माँ अहोरवा भवानी के दरबार मे टेका मत्था

रिपोर्ट- एड०पवन कुमार मौर्य

अमेठी।सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू समाजसेविका अपर्णा यादव रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी जनपद के जायस कस्बा जा रही थी। उनके आगमन की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव का इन्हौना चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत उन्होंने अपने सभी समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।इसके बाद अपर्णा यादव का काफिला अहोरवा भवानी के लिए चल पड़ा।

सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के आदिशक्ति पीठ माँ अहोरवा भवानी के मंदिर में रीति रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद बाहर निकलते समय मीडिया के सवाल करने पर कि क्या आप तिलोई से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने मीडिया को जबाब देते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे तो चुनाव अवश्य लड़ूंगी।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सोनू यादव,जिला पंचायत सदस्य  विकास यादव, लालता यादव,मिर्जा अशरफ बेग,अतीक अहमद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *