मरम्मतीकरण के लिये तिलोई विधायक ने लिखा पत्र
1 min readतिलोई विधानसभा की आधा दर्जन सम्पर्क मार्गों के मरम्मतीकरण को लेकर विधायक ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
पवन कुमार मौर्य
अमेठी।जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से है।जहां तिलोई विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन जर्जर सम्पर्क मार्गों को लेकर तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रमुख अभियंता(विकास)लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र तिलोई विधानसभा के प्रमुख आधा दर्जन सम्पर्क मार्गों जिनमें मोहनगज जायस बहादुरपुर से वादेराव होते ग्राम मोहना सम्पर्क मार्ग लंबाई लगभग 5.20 किलो मीटर, चकभूर बघेल सम्पर्क मार्ग लम्बाई 2.30 किलोमीटर, केसरिया सलीम पुर मार्ग किलोमीटर एक से पूरे मियां गंज संपर्क मार्ग तक लंबाई 1 किलोमीटर,केसरिया सलीमपुर संपर्क मार्ग लंबाई 1 किलोमीटर, उदारी संपर्क मार्ग लंबाई साडे 3 किलोमीटर,रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग से मुबारकपुर मुखेतिया संपर्क मार्ग लंबाई 10 किलोमीटर सम्पर्क मार्गों की मरम्मतीकरण को लेकर पत्र लिखकर जल्द मरम्मत कराये जाने की मांग की है।तिलोई विधायक ने बताया कि तिलोई विधानसभा के संपर्क मार्गों की मरम्मतीकरण को लेकर पत्राचार किया गया है।जल्दी सड़कें व संपर्क मार्गों का मरम्मतीकरण किया जाएगा।