February 10, 2025

National crime today

No.1 News Portal of India

अमेठी: पोषण महाअभियान पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित- पौष्टिक आहार के लिए मोटे अनाजों की खेती जरूरी- डा.अशोक सिंह

Spread the love

पोषण महाअभियान पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित-

पौष्टिक आहार के लिए मोटे अनाजों की खेती जरूरी-डा.अशोक सिंह

प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवशर पर हुआ पोषण वाटिका महाअभियान का आयोजित कार्यक्रम।

अमेंठी-पोषण वाटिका एवं मोटे अनाजों को बढ़ावा देने हेतु आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा एवं इफको अमेठी के संयुक्त तत्वाधान में केंद्र के सभागार में शुक्रवार को पोषण महाअभियान अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक कृषकों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम सभा कठौरा के प्रधान मो. नासिर अहमद ने कृषकों को गृह वाटिका स्थापित करने तथा सावां, कोदो, काकून, मड़ुआ आदि मोटे अनाजों को अपनाने पर बल दिया तथा तकनीकी खेती हेतु कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने की सलाह दिया। इफको क्षेत्राधिकारी शिशु पाल अमेठी ने मृदा परीक्षण कराकर संन्तुलित उर्वरकों के प्रयोग करने एवं इफको के नए उत्पादों जैसे नैनो यूरिया, नैनो डी ए पी एवं जल विलेय उत्पादों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर के आनंद ने अच्छे स्वास्थ्य एवं लाभदायक खेती हेतु मोटे अनाजों, मशरूम तथा सब्जियों की खेती करने का सुझाव दिया और केंद्र के उद्देश्य एवं इसकी गतिविधियों के बारे में बताया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेन्द्र सिंह ने पशुपालन, बकरी पालन एवं पशु चारे पर चर्चा किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक सिंह ने सावां, कोदों एवं मड़ुआ की खेती की तकनीकी बताई। वैज्ञानिक डॉ ओ पी सिंह ने रबी की तैयारी तथा रबी फसलों की प्रजातियों के बारे में बताया तथा बायो अच्छे पोषण हेतु फोर्टिफाइड प्रजातियों को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में शामिल किसानों में विजय कुमार सिंह, मो. लतीफ, हरि प्रसाद तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अंकित सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *