February 10, 2025

National crime today

No.1 News Portal of India

‘सतीश मिश्रा’ बने प्रधान संघ के निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष

Spread the love


ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर किया भब्य स्वागत।

रिपोर्ट- कुलदीप शुक्ला

बाजार शुकुल,अमेठी।ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।प्रधान संघ का निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने ग्राम प्रधानों द्वारा माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया।

क्षेत्र के सांईगंज में विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधानों की बैठक कर क्षेत्र के हुसैनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा को सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सतीश मिश्रा का फूल मालाओं से माल्यार्पण कर भब्य स्वागत कर खुशी जताई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम शरन यादव,दीपक यादव प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत यादव,सोहराब खान,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हारून खां, व समर बहादुर सिंह,रमेश तिवारी,संतराम मौर्या,जहीर अहमद सन्ने बाबू,नागेन्द्र यादव राजू तिवारी आदि जनप्रतिनिधि व सम्भ्रांतजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *