January 25, 2025

National crime today

No.1 News Portal of India

Big Breaking News: यूपी. के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हुआ निधन

1 min read
Spread the love

*Big Breaking News*

🅰️✍️ यूपी. के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हुआ निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई. अस्पताल में हुआ निधन

वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

[banner id=”720″ caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”auto” show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

🅰️ चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ी तो यहां से उन्हें पीजीआई. में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें पीजीआई. में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे।

🅰️ इस बीच में सीएम. योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा समेत कई नेताओं ने समय समय पर पीजीआई. जाकर उनका हालचाल लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत अन्य तमाम राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *