National crime today

No.1 News Portal of India

आज का दिन: 76 साल बाद भी रहस्य है नेताजी की मौत, जिस प्लेन क्रैश में उनके निधन की बात, उसका रिकॉर्ड ही नहीं

Spread the love

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि है। बात ठीक 76 साल पहले 18 अगस्त 1945 की है। जापान दूसरा विश्व युद्ध हार चुका था। अंग्रेज नेताजी के पीछे पड़े हुए थे। इसे देखते हुए उन्होंने रूस से मदद मांगने का मन बनाया। 18 अगस्त 1945 को उन्होंने मंचूरिया की तरफ उड़ान भरी। इसके बाद किसी को फिर वो दिखाई नहीं दिए।

5 दिन बाद टोक्यो रेडियो ने जानकारी दी कि नेताजी जिस विमान से जा रहे थे वो ताइहोकू हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में नेताजी बुरी तरह से जल गए। ताइहोकू सैनिक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके साथ विमान में सवार बाकी लोग भी मारे गए। आज भी उनकी अस्थियां टोक्यो के रैंकोजी मंदिर में रखी हुई हैं।

1938 के कांग्रेस अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस। इसी अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। फोटो में उनके साथ गांधीजी, सरदार पटेल और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भी हैं।

[banner id=”720″ caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”auto” show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

नेताजी के निधन के 76 साल बाद भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत का सच जानने के लिए तीन कमेटियां बनीं। दो ने कहा- नेताजी की मौत प्लेन क्रैश में हुई। 1999 में तीसरा आयोग मनोज कुमार मुखर्जी के नाम पर बना। इस आयोग की रिपोर्ट में ताइवान सरकार के हवाले से कहा गया कि 1945 में कोई प्लेन क्रैश की घटना ही नहीं हुई। इस प्लेन क्रैश का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि सरकार ने इस रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया था।

देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताजी के देखे जाने के दावे किए जाते रहे

नेताजी के निधन के बाद भी देश के कई इलाकों में उनको देखे जाने के दावे किए जाते रहे। फैजाबाद में गुमनामी बाबा से लेकर छत्तीसगढ़ में उनको देखे जाने की खबरें आईं। छत्तीसगढ़ में ये मामला राज्य सरकार के पास गया, लेकिन सरकार ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया।

जिन गुमनामी बाबा के नेताजी होने का दावा किया जाता है, उनके निधन के बाद उनके पास से नेताजी के परिवार की तस्वीरें, पत्र-पत्रिकाओं में छपे नेताजी से जुड़े लेख, कई अहम लोगों के पत्र, नेताजी की कथित मौत के मामले की जांच के लिए गठित शाहनवाज आयोग एवं खोसला आयोग की रिपोर्ट जैसी चीजें मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *